सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में संसदीय समिति को जानकारी देंगे DGMO और विदेश सचिव
Advertisement
trendingNow1306557

सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में संसदीय समिति को जानकारी देंगे DGMO और विदेश सचिव

विदेश सचिव तथा डीजीएमओ सहित शीर्ष अधिकारी 18 अक्टूबर को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर सेना द्वारा किए गए लक्षित हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के बारे में सांसदों की एक समिति को जानकारी देंगे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली इस समिति में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। विदेश मामलों की इस स्थायी संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें हालिया लक्षित हमलों के खास संदर्भ के साथ भारत पाकिस्तान संबंधों के बारे में बताया जाएगा।

सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में संसदीय समिति को जानकारी देंगे DGMO और विदेश सचिव

नयी दिल्ली: विदेश सचिव तथा डीजीएमओ सहित शीर्ष अधिकारी 18 अक्टूबर को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर सेना द्वारा किए गए लक्षित हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के बारे में सांसदों की एक समिति को जानकारी देंगे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली इस समिति में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। विदेश मामलों की इस स्थायी संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें हालिया लक्षित हमलों के खास संदर्भ के साथ भारत पाकिस्तान संबंधों के बारे में बताया जाएगा।

18 अक्टूबर को बैठक होने के बारे में लोकसभा सचिवालय से जारी एक नोटिस में कहा गया है ‘नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर किए गए लक्षित हमलों के विशेष संदर्भ सहित भारत पाक संबंधों पर विदेश सचिव, गृह सचिव, रक्षा सचिव और सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) जानकारी देंगे।’ यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने पूर्व में रक्षा मामलों की संसदीय समिति को इसी विषय पर जानकारी देने के बारे में आपत्तियां जताई थी।

बहरहाल, शुरुआती अनिच्छा के बाद वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने भाजपा सांसद बी सी खंडूरी की अगुवाई वाली रक्षा समिति को लक्षित हमलों के बारे में बताया था। उरी स्थित सैन्य ठिकाने पर सशस्त्र पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 18 सितंबर को हमला किया था जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

ुजवाबी कार्रवाई के तौर पर भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर मौजूद आतंकियों के शिविरों पर लक्षित हमले किए थे। इस मुद्दे पर तब से ही सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच तकरार जारी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सैनिकों के बलिदानों का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। उनकी ‘खून की दलाली’ वाली टिप्पणी की सरकार, भाजपा और अन्य दलों ने तीखी आलोचना की है।

Trending news