वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय का गुरुवार की शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पाण्डेय ने शहर के विशेष हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दिल की बीमारी और सीने में संक्रमण के चलते गंभीर हालत में गुरुवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Trending Photos
इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय का गुरुवार की शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पाण्डेय ने शहर के विशेष हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दिल की बीमारी और सीने में संक्रमण के चलते गंभीर हालत में गुरुवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों की भरसक कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई सकी। पाण्डेय मध्यप्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। उनके नाम सूबे की मंदसौर संसदीय सीट से आठ बार लोकसभा पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह अपने चाहने वालों में ‘बाबूजी’ और ‘डाक्साब’ के रूप में प्रसिद्ध थे।