हाफिज सईद ने Zee News को दी धमकी, बोला-हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है
Advertisement
trendingNow1304950

हाफिज सईद ने Zee News को दी धमकी, बोला-हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है

आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और 26-11 मुंबई हमले  के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने शुक्रवार को ज़ी न्यूज को धमकी दी। हाफिज सईद ने धमकी दी कि 'ज़ी वालों हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है।' हाफिज ने कहा कि अब पता चलेगा कि पाकिस्तान के फौजी किस तरह इंतकाम लेते हैं।जमात-उद-दावा का सरगना पीओके में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दो दिन बाद एक सभा को संबोधित कर रहा था।

हाफिज सईद ने Zee News को दी धमकी, बोला-हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है

नई दिल्ली : आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और 26-11 मुंबई हमले  के साजिशकर्ता हाफिज सईद ने शुक्रवार को ज़ी न्यूज को धमकी दी। हाफिज सईद ने धमकी दी कि 'ज़ी वालों हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है।' हाफिज ने कहा कि अब पता चलेगा कि पाकिस्तान के फौजी किस तरह इंतकाम लेते हैं। जमात-उद-दावा का सरगना पीओके में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दो दिन बाद एक सभा को संबोधित कर रहा था।

एलओसी के उस पार आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने शुक्रवार को कहा, 'हर एक भारतीय नागरिक को सबक सिखाया जाएगा कि वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक होती क्या है। अब पाकिस्तान की सेना भारत को बताएगी कि सर्जिकल हमले क्या होते हैं।'

भारत के सबसे बड़े मीडिया हाउस ज़ी न्यूज को धमकाते हुए कहा हाफिज ने कहा, 'इंशाअल्लाह, हम ज़ी न्यूज को बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है।' ज़ी न्यूज के एकंर्स पर निशाना साधते हुए हाफिज ने कहा, 'ज़ी न्यूज के एंकर्स अपने स्टूडियो से दुनिया के सामने गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। असली सच्चाई क्या है, उन्हें जल्द पता चल जाएगा।'

पीओके में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दो दिन बाद सईद पीओके में एक सभा को संबोधित कर रहा था। सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने 7 आतंकवादी लॉन्चिंग पैड को तबाह किया। सईद ने मारे गए आतंकवादियों की संख्या पर भी सवाल उठाए।

वहीं, कई राजनेताओं और रक्षा विशेषज्ञों ने हाफिज सईद की इस धमकी की निंदा की है। राजनेताओं ओर रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सक्षम और ऐसे आतंकी तत्वों पर लगाम लगाने के लिए तैयार है।

हाफिज सईद की इस धमकी से एक बार फिर यह बात साबित होती है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आका बेरोक-टोक खुलेआम घूमते हैं। पाकिस्तान की सरकार का उन पर कोई वश नहीं चलता।

ज़ी मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 70 तक हो सकती है। पाकिस्तान अब दुनिया की नजर से इस सर्जिकल ऑपरेशन को छिपाने के लिए आतंकवादियों की लाशों को वहीं दफना रहा है। समझा जाता है कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के थे।

ज़ी न्यूज पिछले कुछ समय से कश्मीर पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग कर रहा है। इस रिपोर्टिंग में कश्मीरी लोगों की असलियत सामने आई है जबकि अलगाववादी और पत्थरबाज बेनकाब हुए हैं। ज़ी न्यूज की रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि कश्मीर में हिंसा और अशांति के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

Trending news