बुरहान वानी की गर्लफ्रेंड ने की पुलिस के लिए मुखबिरी!
Advertisement
trendingNow1296347

बुरहान वानी की गर्लफ्रेंड ने की पुलिस के लिए मुखबिरी!

शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराए गए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की तलाश सुरक्षा बलों को काफी समय से थी लेकिन वह अब तक बचता आ रहा था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो उसकी मुखबिरी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने की। रिपोर्टों के अनुसार बुरहान की कई गर्लफ्रेंड थीं इसी में से एक लड़की ने पुलिस के लिए मुखबिरी कर दी। बुरहान की अन्य लड़कियों के साथ संबंध होने की बात से उसकी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी।

बुरहान वानी की गर्लफ्रेंड ने की पुलिस के लिए मुखबिरी!

नई दिल्ली/श्रीनगर : शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराए गए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की तलाश सुरक्षा बलों को काफी समय से थी लेकिन वह अब तक बचता आ रहा था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो उसकी मुखबिरी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने की। रिपोर्टों के अनुसार बुरहान की कई गर्लफ्रेंड थीं इसी में से एक लड़की ने पुलिस के लिए मुखबिरी कर दी। बुरहान की अन्य लड़कियों के साथ संबंध होने की बात से उसकी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी।

समझा जाता है कि बुरहान की गर्लफ्रेंड ने ही उसके अनंतनाग आने की जानकारी सुरक्षा बलों को दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उस गांव को घेर लिया और घंटों चली मुठभेड़ में बुरहान अपने साथियों समेत मारा गया।

गौरतलब है कि हिज्बुल का 'पोस्टर ब्वॉय' बन चुका बुरहान त्राल का रहने वाला था। उसके ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।   

दक्षिण कश्मीर में हिजुबल मुजाहिदीन को फिर से जिंदा करने वाला बुरहान, 7 साल से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। 14 साल की उम्र में ही घर से भाग गया था। एनकाउंटर के बाद इसका विरोध भी हो रहा है। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सेना के कैंप पर पत्थरबाजी के अलावा कई गाड़ियों में की तोड़फोड़ की है।

जम्मू कश्मीर के ताजा हालात पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि ये बहुत बड़ी खबर है। इसका मतलब है कि घाटी में आने वाले दिन काफी तनाव भरे होंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news