युद्धाभ्यास ‘शत्रुजीत 2016’ में अपनी ताकत दिखा रहे स्ट्राइक कोर-1 के जवान
Advertisement
trendingNow1288676

युद्धाभ्यास ‘शत्रुजीत 2016’ में अपनी ताकत दिखा रहे स्ट्राइक कोर-1 के जवान

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से दूर रेतीले धोरों के बीच इस भीषण गर्मी में सेना के जवान दिन रात दुश्मन के ठिकानों पर कब्जा करने की रणनीति का अभ्यास कर रहे हैं। इन दिनों महाजन स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के अह्म युद्धाभ्यास शत्रुजीत 2016 में स्ट्राइक कोर-1 के जवान अभ्यास कर रहे हैं।

युद्धाभ्यास ‘शत्रुजीत 2016’ में अपनी ताकत दिखा रहे स्ट्राइक कोर-1 के जवान

बीकानेर : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से दूर रेतीले धोरों के बीच इस भीषण गर्मी में सेना के जवान दिन रात दुश्मन के ठिकानों पर कब्जा करने की रणनीति का अभ्यास कर रहे हैं। इन दिनों महाजन स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के अह्म युद्धाभ्यास शत्रुजीत 2016 में स्ट्राइक कोर-1 के जवान अभ्यास कर रहे हैं।

रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शत्रुजीत 2016 में कृत्रिम, आणविक, जैविक और रसायनिक युद्घ क्षेत्र वाले माहौल में कई बख्तरबंद वाहनों, तोपों और सैनिकों को उच्च स्तरीय ऑपरेशन में लगाया गया है। यह सैन्य अभ्यास मथुरा बेस की 1-कोर के मार्गदर्शन में हो रहा है, जो सेना की तीन प्रमुख हमलावार कोर में से एक है। अभ्यास करीब एक महीने चलेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान में सेना की उस क्षमता को परखना है, जिसमें वायु सेना और लंबी दूरी के तोपों की मदद से पहले हमला करने और फिर निरंतरता बनाए रखने की अत्यंत आक्रामक कौशल शामिल है। इससे पूर्व दिसंबर 2015 में स्ट्राइक कोर-21 ने इसी क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया था।

Trending news