इस बार जयंती योग में जन्माष्टमी, कान्हा के भोग से पूरी होगी मनोकामना
Advertisement
trendingNow1269040

इस बार जयंती योग में जन्माष्टमी, कान्हा के भोग से पूरी होगी मनोकामना

देश भर में जन्माष्टमी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बार की जन्माष्टमी भी ऐसे योग में आ रही है, जिसे मनोकामनाओं के पूर्ण होने के लिहाज़ से बहुत विशेष माना जा रहा है। वैसे तो आप जन्माष्टमी पर मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण की पूजा करते ही हैं, लेकिन इस बार इस पावन मौके पर जयंती योग भी बन रहा है। जानिये, कैसे जन्माष्टमी पर सरल उपाय करके आप शादी-विवाह, नौकरी, धन-संपत्ति और परीक्षा में सफलता पाने जैसी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।

फाइल फोटो

दिल्ली :  देश भर में जन्माष्टमी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बार की जन्माष्टमी भी ऐसे योग में आ रही है, जिसे मनोकामनाओं के पूर्ण होने के लिहाज़ से बहुत विशेष माना जा रहा है। वैसे तो आप जन्माष्टमी पर मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण की पूजा करते ही हैं, लेकिन इस बार इस पावन मौके पर जयंती योग भी बन रहा है। जानिये, कैसे जन्माष्टमी पर सरल उपाय करके आप शादी-विवाह, नौकरी, धन-संपत्ति और परीक्षा में सफलता पाने जैसी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं:-

- लड्डू गोपाल स्वरुप से मिलेगा धन।

- चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं। 

- लड्डू गोपाल की प्रतिमा रखें।

- पंचोपचार पूजन करें: इस मंत्र का जाप मंत्र है- ॐ स: क्लीं कृष्णाय नम :।

- लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगाएं।

- नौकरी के लिए कालियनाग स्वरूप की पूजा।

- नौकरी पाने के लिए कालियनाग पर सवार कान्हा की पूजा करें, कान्हा को माखन का भोग लगाएं।

- ॐ हूं ऐं नम: कृष्णाय मंत्र का जाप करें।

- संतान सुख के लिए झूले वाले गोपाल की पूजा करें।

- बाल गोपाल की झूला झूलती प्रतिमा या तस्‍वीर की स्थापना करें।

- भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाएं, ॐ क्लीं क्लीं कृष्णाय नम: का जाप करें।

- समृद्धि के लिए गोपाल स्वरुप की पूजा करें।

- बाल गोपाल संग खेलते कान्हा के स्वरूप की पूजा करें।

- भगवान को मोरपंख चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं। 

- ॐ क्लीं नम: कृष्णाय नम: का जाप करें।

- विवाह के लिए राधा-कृष्ण जोड़ी की पूजा करें।

- राधानाथ स्वरूप की पूजा करें और मिठाई का भोग लगाएं।

- ॐ हूं ह्रीं स: कृष्णाय नम: का जाप करें। राधानाथ को इत्र या सुगंध चढ़ाएं।

- परीक्षा में सफलता के लिए कृष्ण-अर्जुन की पूजा करें।

- अर्जुन को गीता का उपदेश देते कृष्‍ण की पूजा करें।

- इलायची वाले दूध का भोग लगाएं, ॐ हों हों हों हूं का जाप करें।

- इस बार अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी ऐसी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो जयंती योग में उपरोक्‍त वर्णित उपायों को करें, सफलता निश्चित आपके कदम चूमेगी क्योंकि जन्माष्टमी पर जयंती योग पूरे 50 साल बाद आया है।

Trending news