मुंबई में बलात्कार के 72 फीसदी आरोपी पीड़िताओं के ‘प्रेमी’
Advertisement
trendingNow1239837

मुंबई में बलात्कार के 72 फीसदी आरोपी पीड़िताओं के ‘प्रेमी’

मुंबई पुलिस के पास इस साल अक्तूबर तक बलात्कार के जो मामले आए उनमें से 71.9 फीसदी मामलों में आरोपी पीडिताओं के प्रेमी थे जिन्होंने शादी का झांसा देकर उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

मुंबई : मुंबई पुलिस के पास इस साल अक्तूबर तक बलात्कार के जो मामले आए उनमें से 71.9 फीसदी मामलों में आरोपी पीडिताओं के प्रेमी थे जिन्होंने शादी का झांसा देकर उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस के डाटा के मुताबिक मुंबई में इस साल अब तक बलात्कार के 542 मामले दर्ज किए गए। इनमें 389 मामलों में पीड़िताओं के ‘प्रेमी’ आरोपी बनाए गए।

मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छह फीसदी मामलों में अज्ञात व्यक्ति सम्मिलत थे, जबकि बाकी के मामलों में आरोपी पीड़िताओं के रिश्तेदार अथवा बिल्कुल नजदीक के रिश्तेदार थे।

 

Trending news