चिदंबरम, वेंकैया नायडू, गडकरी मुंबई में करेंगे बीएमसी का चुनाव प्रचार
Advertisement
trendingNow1318422

चिदंबरम, वेंकैया नायडू, गडकरी मुंबई में करेंगे बीएमसी का चुनाव प्रचार

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और नितिन गडकरी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम उन स्टार प्रचारकों में होंगे जो 21 फरवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए प्रचार करेंगे ।

मुंबई : केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और नितिन गडकरी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम उन स्टार प्रचारकों में होंगे जो 21 फरवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए प्रचार करेंगे ।

मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने बताया कि चिदंबरम कल यहां कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रैली को संबोधित करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया कि नायडू और गडकरी क्रमश: 13 और 16 फरवरी को शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला और सांसद मनोज तिवारी भी यहां भाजपा की प्रचार रैलियों को संबोधित करेंगे। बीएमसी चुनावों के लिए महाराष्ट्र के भाजपा के मंत्री विनोद तावड़े, सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे और चंद्रकांत पाटिल भी रैलियों को संबोधित करेंगे।

Trending news