शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट में ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार चुनी गई महिला अध्‍यक्ष
Advertisement
trendingNow1280736

शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट में ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार चुनी गई महिला अध्‍यक्ष

शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट में बीते दिनों ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। 40 वर्षीय गृहिणी अनिता शेटये को अहमदनगर जिले में शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है। कुछ दिन पहले ही अनीता शेट्टे और वैशाली लांडे मंदिर ट्रस्ट की सदस्य चुनी गई हैं। यह मंदिर हाल में एक महिला की ओर से वहां पूजा कर मंदिर की परम्परा को तोड़ने के कारण चर्चा में था। अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद शेटये ने संवाददाताओं से कहा कि वह उस परम्परा को जारी रखेगी और चौथारा (मंदिर प्लेटफॉर्म) पर महिलाओं को जाने की अनुमति देने की कोई योजना नहीं है।

शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट में ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार चुनी गई महिला अध्‍यक्ष

मुम्बई : शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट में बीते दिनों ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। 40 वर्षीय गृहिणी अनिता शेटये को अहमदनगर जिले में शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है। कुछ दिन पहले ही अनीता शेट्टे और वैशाली लांडे मंदिर ट्रस्ट की सदस्य चुनी गई हैं। यह मंदिर हाल में एक महिला की ओर से वहां पूजा कर मंदिर की परम्परा को तोड़ने के कारण चर्चा में था। अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद शेटये ने संवाददाताओं से कहा कि वह उस परम्परा को जारी रखेगी और चौथारा (मंदिर प्लेटफॉर्म) पर महिलाओं को जाने की अनुमति देने की कोई योजना नहीं है।

इस मंदिर में शनि भगवान की मूर्ति पर महिलाओं को तेल चढ़ाने की अनुमति नहीं है। पांच सौ वर्ष पुराने मंदिर के इतिहास में शेटये पहली महिला हैं जो मंदिर ट्रस्ट की प्रमुख बनी हैं और वह पांच वर्षों तक इस पद पर रहेंगी। अन्य 11 न्यासियों में भी एक महिला हैं जिनका नाम वैशाली लांदे है। पुणे की चार महिलाओं ने चार सौ महिलाओं को एकजुट कर मंदिर परिसर में धावा बोलने और वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ने का निर्णय किया है और इन्‍हीं विवादों के बीच शेटये की नियुक्ति हुई है।

पिछले वर्ष एक महिला श्रद्धालु ने मंदिर परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर पूजा की थी जिसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर शुद्धिकरण अनुष्ठान किया था जिसको लेकर यह मंदिर सुखिर्यों में रहा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news