Trending Photos
मुंबई : महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनावों के अंतिम चरण में सत्तारूढ़ भाजपा को 100 सीटें मिली है। चौथे और अंतिम चरण में नगर परिषद अध्यक्ष के सात पदों पर भी पार्टी को जीत मिली है।
अंतिम चरण के समाप्त होने के साथ भाजपा 1190 पाषर्दों और 71 नगर परिषद अध्यक्षों के साथ सूची में शीर्ष पर है। रविवार को अंतिम चरण का चुनाव हुआ। नागपुर और गोंडिया जिलों के 11 स्थानीय निकायों में चुनाव हुआ। कांग्रेस को 58 सीटें मिलीं और उसके दो परिषद अध्यक्ष जीते।