देवेंद्र फड़णवीस सरकार में शामिल होगी शिवसेना, मंत्रिमंडल में 2:1 का फॉर्मूला!
Advertisement
trendingNow1237323

देवेंद्र फड़णवीस सरकार में शामिल होगी शिवसेना, मंत्रिमंडल में 2:1 का फॉर्मूला!

महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा सरकार में शामिल होगी। अब यह तय होता दिख रहा है। दोनों दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची जारी है। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना-भाजपा के बीच मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में 2:1 का फॉर्मूला होगा।

देवेंद्र फड़णवीस सरकार में शामिल होगी शिवसेना, मंत्रिमंडल में 2:1 का फॉर्मूला!

ज़ी मीडिया ब्यूरो/रामानुज सिंह
मुंबई:
महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा सरकार में शामिल होगी। अब यह तय होता दिख रहा है। दोनों दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची जारी है। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना-भाजपा के बीच मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में 2:1 का फॉर्मूला होगा।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में कुल 32 मंत्री होंगे, 20 भाजपा से, 10 शिवसेना से मंत्री होंगे। शिवसेना के 5 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री होंगे। राष्ट्रीय समाज पक्ष को एक और स्वाभिमानी संगठन को एक मंत्री पद मिलेगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि शिवसेना डिप्टी सीएम का पद चाहती है।

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में अमित शाह के फोन करने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल तो हो गए थे लेकिन वे चाहते थे कि भाजपा देवेंद्र फड़णवीस सरकार विश्वास मत से पहले गठबंधन पर फैसला करे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पार्टी को विश्वास मत हासिल करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है, जो कि 15 नवंबर को खत्म हो रहा है।

 

Trending news