कोई भी स्वाभिमानी कांग्रेसी नेता पार्टी में नहीं रह सकता: वेंकैया
Advertisement
trendingNow1317784

कोई भी स्वाभिमानी कांग्रेसी नेता पार्टी में नहीं रह सकता: वेंकैया

केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि ‘कोई भी बुद्धिमानी कांग्रेसी या वरिष्ठ नेता’ स्वाभिमान के साथ उस पार्टी में नहीं रह सकता।

कोई भी स्वाभिमानी कांग्रेसी नेता पार्टी में नहीं रह सकता: वेंकैया

बेंगलुरु : केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि ‘कोई भी बुद्धिमानी कांग्रेसी या वरिष्ठ नेता’ स्वाभिमान के साथ उस पार्टी में नहीं रह सकता।

उन्होंने दावा किया कि महत्वपूर्ण कांग्रेसी नेता देशभर में पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें ‘उसके नेतृत्व से कोई प्रेरणा नहीं मिल रही है।’ नायडू ने इस संबंध में हाल के कई उदाहरणों का हवाला दिया।

हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा द्वारा पार्टी छोड़े जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘कोई भी बुद्धिमान कांग्रेसी कांग्रेस में नहीं रहेगा. कोई भी स्वाभिमानी नेता कांग्रेस में बना नहीं रह सकता। यह अनुभव रहा है।’ कृष्णा के भाजपा में शामिल होने की संभावना वाली रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है।’ 

नायडू ने कहा, ‘एस.एम. कृष्णा एक बहुत वरिष्ठ नेता हैं। वह विचार करेंगे और निर्णय करेंगे। मैं अटकलों पर कुछ नहीं कह सकता।’ कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि कृष्णा ने दनकिनार किए जाने से दुखी होकर पार्टी छोड़ी है। उनका कहना है कि ‘पार्टी को भारी जनाधार वाले नेता की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे केवल ‘प्रबंधकों’ की जरूरत है।’

Trending news