उत्तर भारत अब भी ठंडी हवाओं की चपेट में, बर्फबारी, बारिश जारी
Advertisement
trendingNow1241631

उत्तर भारत अब भी ठंडी हवाओं की चपेट में, बर्फबारी, बारिश जारी

उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आयी और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के उंचे क्षेत्रों के अलावा हिमाचल प्रदेश के भी कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि उंचे इलाकों में और बर्फ गिर सकती है।

उत्तर भारत अब भी ठंडी हवाओं की चपेट में, बर्फबारी, बारिश जारी

नई दिल्ली : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और अधिकतर हिस्सों में बारिश होने के साथ सोमवार को भी ठंडी हवाओं का कहर जारी रहा। साथ ही घने कोहरे की वजह से कुछ जगहों पर रेल, सड़क और वायु यातायात प्रभावित रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में कल बारिश के साथ ठंड बढ़ने के बाद आज अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार शहर में पिछले 24 घंटों में 13.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

श्रीनगर समेत जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। लद्दाख क्षेत्र का लेह शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस कम के न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडी जगह रहा। वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से अब भी कई इलाकों का संपर्क टूटा हुआ है और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कुल्लू एवं मनाली के अधिकतर हिस्से और किन्नौर के कई गांवों में बिजली गुल है।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news