मुख्यमंत्री का दावेदार पंजाब से ही होगा : केजरीवाल
Advertisement

मुख्यमंत्री का दावेदार पंजाब से ही होगा : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद का पार्टी का उम्मीदवार राज्य से ही होगा और इन अटकलों को खारिज करने का प्रयास किया कि वह खुद दौड़ में हैं।

मुख्यमंत्री का दावेदार पंजाब से ही होगा : केजरीवाल

पटियाला : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद का पार्टी का उम्मीदवार राज्य से ही होगा और इन अटकलों को खारिज करने का प्रयास किया कि वह खुद दौड़ में हैं।

पटियाला के बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब का मुख्यमंत्री प्रदेश का ही होगा।’ एक दिन पहले ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोहाली में लोगों से कहा था कि उन्हें यह मानकर वोट देना चाहिए कि वह केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं।

इस बयान पर अकाली दल और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आप पंजाब पर किसी बाहरी व्यक्ति को थोपने का प्रयास कर रही है। हालांकि, केजरीवाल ने आज कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा, ‘पंजाब का मुख्यमंत्री जो भी हो, आप की ओर से किये गये सभी वादों को पूरा करने की मेरी निजी जिम्मेदारी होगी।’ केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता उन्हें सभी कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह बना सकती है।

पंजाब में चार फरवरी को मतदान होगा।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष कल रात में तीन बार जागे और उन्हें केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के सपने आये।

Trending news