नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में मस्जिद के धार्मिक गुरु गिरफ्तार
Advertisement
trendingNow1284111

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में मस्जिद के धार्मिक गुरु गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ मामले में 32 वर्षीय एक धार्मिक गुरु को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर वास्को का है।

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में मस्जिद के धार्मिक गुरु गिरफ्तार

पणजी: एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ मामले में 32 वर्षीय एक धार्मिक गुरु को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर वास्को का है।

उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय लड़की की मां की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एक स्थानीय मस्जिद के धार्मिक गुरु सरफराज अहमद को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, आरोपी ने 15 फरवरी को अपने घर में कथित तौर पर लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी जहां वह कुछ बर्तन लाने गयी थी। पीड़ित लड़की के परिवार ने आज सुबह आरोपी के घर खाना भेजा था और पीड़ित नाबालिग उन बर्तनों को लाने गयी थीं। नाबालिग ने पहले इस बात को छुपाया लेकिन बाद में उसने अपनी मां को बता दिया।

इसके बाद नाबालिग की मां ने तारा केरकर के नेतृत्व वाले स्थानीय एनजीओ ‘सवेरा’ से संपर्क किया जिसने उसे पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354-ए और गोवा बाल अधिकार अधिनियम की धारा आठ के तहत आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

Trending news