राहुल गांधी को पाकिस्तान निर्यात कर देना चाहिए : भाजपा
Advertisement
trendingNow1283873

राहुल गांधी को पाकिस्तान निर्यात कर देना चाहिए : भाजपा

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय विवाद में देश के खिलाफ नारेबाजी के आरोपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘देशद्रोही’ करार देते हुए प्रदेश भाजपा ने आज यहां कहा कि वह थोड़े से राजनीतिक हित के लिए और कितना नीचे गिरेंगे। राहुल को ऐसी हरकत के लिए पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

राहुल गांधी को पाकिस्तान निर्यात कर देना चाहिए : भाजपा

जालंधर : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय विवाद में देश के खिलाफ नारेबाजी के आरोपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘देशद्रोही’ करार देते हुए प्रदेश भाजपा ने आज यहां कहा कि वह थोड़े से राजनीतिक हित के लिए और कितना नीचे गिरेंगे। राहुल को ऐसी हरकत के लिए पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकताओं ने आज यहां शहर के व्यस्ततम कंपनी बाग चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को देश का गद्दार और देशद्रोही करार देते हुए बूंदाबांदी के बीच उनका पुतला जलाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा, ‘देश भर में कांग्रेस के खिसकते जनाधार को देख कर राहुल अब देशद्रोहियों का समर्थन करने लगे हैं। वोट बैंक की इस राजनीति और थोड़े से राजनीतिक लाभ के लिए वह और कितना नीचे गिरेंगे। क्या देश के खिलाफ नारेबाजी करने वाले का समर्थन करना ही उनका काम रह गया है।’ 

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने कहा, ‘राहुल ने जो किया है वह देशद्रोह है। मुल्क को ऐसे देशद्रोही नेता की जरूरत नहीं है। उन्हें पाकिस्तान निर्यात कर दिया जाना चाहिए क्योंकि एक ऐसे व्यक्ति का समर्थन करना जो देश की धरती पर दुश्मन के जिंदाबाद के नारे लगा रहा हो, यह भी देशद्रोह से कम नहीं है।’ 

Trending news