Trending Photos
रामेश्वरम : श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्र तट के नजदीक मछलियां पकड़ने के आरोप में रामेश्वरम के 12 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया, जो तीन दिनों में ऐसी दूसरी घटना है. मत्स्यपालन विभाग के इंस्पेक्टर बाला ने कहा कि मछुआरों को कथित तौर पर नेदुनतीवू में मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों को कंगेसनथुरई ले जाया गया. उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है. आठ अगस्त को पुडुकोट्टई और जगदपत्तिनम जिलों के करीब 50 मछुआरों को श्रीलंका के समुद्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था.