पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई में अंबेडकर स्मारक की रखेंगे आधारशिला
Advertisement
trendingNow1272610

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई में अंबेडकर स्मारक की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) यहां बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक और दो मुंबई मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। स्मारक का निर्माण इंदु मिल परिसर में किया जाएगा। दो नयी मेट्रो लाइनें पश्चिमी उपनगर से होकर गुजरेंगी और इससे सड़कों पर यातायात को कम करने में मदद मिलने की संभावना है।

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई में अंबेडकर स्मारक की रखेंगे आधारशिला

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) यहां बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक और दो मुंबई मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। स्मारक का निर्माण इंदु मिल परिसर में किया जाएगा। दो नयी मेट्रो लाइनें पश्चिमी उपनगर से होकर गुजरेंगी और इससे सड़कों पर यातायात को कम करने में मदद मिलने की संभावना है।

प्रधानमंत्री आज यहां दोपहर बाद दिल्ली से पहुंचेंगे और शाम को राष्ट्रीय राजधानी लौट जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहां पहुंचने के तुरंत बाद मोदी नवा शेवा जाएंगे जहां वह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के चौथे टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। अधिकारी ने यह जानकारी दी। उसके बाद वह दादर इलाके में शिवाजी पार्क में चैत्य भूमि जाएंगे और अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री दादर में इंदु मिल परिसर में बाबा साहिब के विश्व स्तरीय स्मारक की आधारशिला रखेंगे।

इस स्मारक का निर्माण दादर चौपाटी के तट पर चैत्य भूमि के समीप 12. 5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जहां बाबा साहिब का अंतिम संस्कार किया गया था। प्रधानमंत्री मेट्रो कोरिडोर की आधारशिला रखने के लिए आयोजित एक समारोह और बांद्रा कुर्ला परिसर में एक जनसभा में शामिल होंगे। दहीसर से डी एन नगर के 18. 6 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का निर्माण 4,994 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है जबकि दहीसर ईस्ट से अंधेरी ईस्ट के 16. 5 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 4, 737 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

 

Trending news