अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय महिला होंगी शावना पांड्या
Advertisement

अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय महिला होंगी शावना पांड्या

भारत की एक और महिला अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचने जा रही है। कनाडा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में जनरल फिजीशियन शावना पांड्या स्पेस के लिए उड़ान भरेंगी। सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के तहत स्पेस में जाने के लिए 3200 लोगों में से दो लोगों का चयन हुआ है। वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी।

तस्वीर के लिए साभार- ani

मुंबई: भारत की एक और महिला अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचने जा रही है। कनाडा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में जनरल फिजीशियन शावना पांड्या स्पेस के लिए उड़ान भरेंगी। सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के तहत स्पेस में जाने के लिए 3200 लोगों में से दो लोगों का चयन हुआ है। वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी।

fallback

(तस्वीर के लिए साभार- ट्वीटर)

कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल की एक न्यूरोसर्जन को नासा ने नागरिक विमान अंतरिक्षयात्री (सीएसए) कार्यक्रम के तहत अपने 2018 के अंतरिक्ष मिशन के लिए शार्टलिस्ट किया है। सबकुछ ठीक रहने पर डॉक्टर शावना पंड्या कल्पना चावला और सुनीत विलियम्स की सूची में शामिल हो सकती हैं। कनाडा में जन्मीं डॉक्टर पंड्या अलबर्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में जनरल फिजिशियन हैं। 32 वर्षीय शावना मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं।

वह मुंबई की हैं, जहां महालक्ष्मी इलाके में उनकी दादी रहती हैं। सीएसए कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के बाद पंड्या को सूची में स्थान मिला है। वह अभी मुंबई में हैं और मेडिकल पेशेवरों के साथ बात कर रही हैं। वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी। इस मिशन में कुल आठ लोग अतंरिक्ष में जाएंगे। शावना ओपरा सिंगर, लेखक, ताइक्वोंडो चैंपियन तो हैं ही, साथ ही उन्होंने नेवी सील की ट्रेनिंग भी ले रखी है।

Trending news