फ्रांस से विदा लेते वक्त पीएम मोदी ने कहा- 'धन्यवाद फ्रांस'
Advertisement
trendingNow1253892

फ्रांस से विदा लेते वक्त पीएम मोदी ने कहा- 'धन्यवाद फ्रांस'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की अपनी पहली यात्रा का समापन करते हुए इस देश को धन्यवाद दिया जहां दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को नई ऊंचाइयां हासिल हुई।

पेरिस : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की अपनी पहली यात्रा का समापन करते हुए इस देश को धन्यवाद दिया जहां दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को नई ऊंचाइयां हासिल हुई।

इस दौरान दोनों देशों ने उड़ान भरने के लिए तैयार अवस्था में 36 राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सहमति व्यक्त करने के साथ लम्बे समय से रूके जैतापुर परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ने पर भी सहमति व्यक्त की।

पेरिस से जर्मनी के लिए रवाना होते हुए मोदी ने अंग्रेजी और फ्रेंच में ट्विट किया, ‘धन्यवाद फ्रांस, मेरी यात्रा के दौरान काफी आगे बढ़े। फ्रांस की सरकार और लोगों को धन्यवाद। हम इस उत्साह को हमेशा संजो कर रखेंगे।’ ‘मेक इन इंडिया’ विषयवस्तु पर दोनों पक्षों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, शहरी विकास, रेलवे और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किया।

तीन दिनों की यात्रा के दौरान फ्रांस ने भारत में सतत विकास के लिए 2 अरब यूरो निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की जबकि प्रधानमंत्री ने इस देश से निवेश और प्रौद्योगिकी को आमंत्रित किया।

Trending news