संसद में AAP MP भगवंत मान के वीडियो पर बवाल, सभी दलों ने बर्खास्‍त करने की मांग की
Advertisement

संसद में AAP MP भगवंत मान के वीडियो पर बवाल, सभी दलों ने बर्खास्‍त करने की मांग की

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान की ओर से संसद भवन परिसर का वीडियो बनाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पार्लियामेंट के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष, विपक्ष सभी दलों के सांसदों ने एकसुर में इसकी निंदा करते हुए मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एनडीए सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, मान की ओर से संसद भवन की वीडियोग्राफी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुद्दे पर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। गौर हो कि भगवंत मान ने संसद का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसके बाद बवाल बढ़ गया है। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ने आरोप लगाया है कि संसद की सुरक्षा के साथ भगवंत ने खिलवाड़ किया है।

संसद में AAP MP भगवंत मान के वीडियो पर बवाल, सभी दलों ने बर्खास्‍त करने की मांग की

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान की ओर से संसद भवन परिसर का वीडियो बनाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पार्लियामेंट के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष, विपक्ष सभी दलों के सांसदों ने एकसुर में इसकी निंदा करते हुए मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एनडीए सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, मान की ओर से संसद भवन की वीडियोग्राफी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुद्दे पर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। गौर हो कि भगवंत मान ने संसद का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसके बाद बवाल बढ़ गया है। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ने आरोप लगाया है कि संसद की सुरक्षा के साथ भगवंत ने खिलवाड़ किया है।

संसद में आज सभी दलों ने इस मामले में भगवंत मान को बर्खास्‍त करने की। भाजपा, कांग्रेस, बीजद, अन्नाद्रमुक, शिवसेना, अकाली दल समेत विभिन्न दलों ने भगवंत मान के वीडियोग्राफी करने की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने इस मामले को गंभीर बताया और पूर्व में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसी संसद के लिए 113 लोगों ने जान दी थी। सुमित्रा महाजन ने भी वीडियो पर आपत्ति‍ जताई। समन भेजे जाने के बाद भगवंत मान आज लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन के सामने पेश हुए। स्पीकर ने इस मामले में संसद के सुरक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

 

भाजपा नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने भी इस मामले में आपत्ति जताई और कहा कि कहा कि मान पर एनएसए लगाया जाए। भगवंत मान की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग तथा अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और समाजवादी पार्टी सदस्यों के भारी हंगामे के कारण सदन की बैठक आज सुबह स्थगित की गई। संसद वीडियोग्राफी मामले में राज्‍यसभा में भी हंगामा हुआ। मान पर संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाया गया। हंगामे के बाद राज्‍यसभा की कार्यवाही भी स्‍थगित करनी पड़ी।

भाजपा के किरीट सोमैया ने मान द्वारा संसदीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की वीडियोग्राफी करने का मुद्दा उठाया और इसे गंभीर विषय करार देते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की। इसी पार्टी के आरके सिंह ने भी कहा कि यह विशेषाधिकार के हनन का मामला है। सत्ता पक्ष के लगभग सभी सदस्य इस मुद्दे को लेकर उद्वेलित थे।

उधर, समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव तथा राजद के जयप्रकाश नारायण यादव हाथों में कुछ पर्चे लेकर आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। पचरे पर लिखा हुआ था, ‘आरक्षण की हकमारी नहीं चलेगी’। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदस्यों से शून्यकाल में यह सब मुद्दे उठाने को कहा लेकिन हंगामा बढ़ता देख उन्होंने कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को मान के मामले में चर्चा करने की बजाय एक्शन लेना चाहिए। आईटी एक्ट के साथ ही ऐसे कई नियम हैं, जिसके तहत सरकार कार्रवाई कर सकती है।

बीजेपी सांसद महेश गिरी ने भगवंत मान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है। गिरी ने इसे संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। सरकार ने भी मान के इस कदम पर सख्त रुख दिखाया है। संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर लिखा कि मान ने सुरक्षा व्यवस्था और संसदीय कार्यप्रणाली को सोशल मीडिया पर शेयर कर नियम को तोड़ा है। बीजेपी सांसद किरीट सोमैया, अकाली दल नेता चंदूमाजरा ने भी मान के खिलाफ नोटिस दिया है। चंदूमाजरा ने मान की बर्खास्तगी की मांग की है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल ने भी मान के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

उप सभापति पीजे कुरियन ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार को सुरक्षा के उल्लंघन संबंधी इस मुद्दे पर संज्ञान लेना है और कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि अगर सदस्य इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं तो इसके लिए समुचित प्रस्ताव दिया जाना चाहिए। मान की आलोचना करते हुए विपक्षी कांग्रेस और माकपा सदस्यों ने जानना चाहा कि यह घटना कल हुई है और सरकार ने गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के संबंध में क्या कार्रवाई की है। इन सदस्यों ने यह भी कहा कि दूसरे सदन (लोकसभा में) में भाजपा का बहुमत है फिर मान के खिलाफ कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई। सदस्यों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 167 के तहत नोटिस दिये थे। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने इस विषय पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल ने कहा कि सांसद के ‘‘तुच्छ आचरण’’ के लिए उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Trending news