Zee जानकारी: अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड
Advertisement
trendingNow1290028

Zee जानकारी: अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड

Agusta-Westland घूसकांड में CBI ने पूर्व वायुसेना अध्यक्ष SP त्यागी से पूछताछ की है। और आज ही Zee News के पास SP त्यागी और उनके भाइयों से जुड़ी हुई कुछ Exclusive जानकारियां आई हैं। ये वो सूचनाएं हैं जिनके बारे में देश को पता होना चाहिए। 

Zee जानकारी: अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड

नई दिल्ली : Agusta-Westland घूसकांड में CBI ने पूर्व वायुसेना अध्यक्ष SP त्यागी से पूछताछ की है। और आज ही Zee News के पास SP त्यागी और उनके भाइयों से जुड़ी हुई कुछ Exclusive जानकारियां आई हैं। ये वो सूचनाएं हैं जिनके बारे में देश को पता होना चाहिए। 

इस घूसकांड को लेकर कुछ दिन पहले इटली की अदालत ने जो फैसला सुनाया था, उसमें भी साफ तौर पर पूर्व वायुसेना अध्यक्ष SP त्यागी और उनके भाइयों का नाम था। इस डील के Middleman Carlos Gerosa (जिरोसा) और Haschke (हाश्के) ने इटली के अधिकारियों को बताया था कि वो पूर्व एयरफोर्स चीफ SP त्यागी से 6 से 7 बार मिले थे। 

CBI के सूत्रों के मुताबिक- 
डील करवाने के लिए Agusta-Westland की Parent कंपनी Fin-meccanica ने Gerosa (जिरोसा) और Haschke‎ (हाश्के) से संपर्क किया। वर्ष 2004 की शुरुआत में Fin-meccanica के प्रतिनिधि भारत आए और तत्कालीन वायुसेना के उपाध्यक्ष SP त्यागी से मिले। 

इसके बाद दूसरी मीटिंग जनवरी 2005 में हुई। तब तक यूपीए सरकार ने SP त्यागी को अगला वायुसेना अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी थी। Gerosa (जिरोसा) और Haschke‎ (हाश्के) ने दिल्ली में त्यागी से मुलाकात की। इन लोगों के बीच तीसरी मुलाकात फरवरी 2005 में हुई। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष SP त्यागी इन दोनों से बेंगलुरू के Air Show में मिले, जहां Agusta-Westland ने एक स्टॉल लगाया था। 

इनके बीच चौथी मीटिंग 2006 के आखिरी महीनों में हुई। उस वक्त एस पी त्यागी वायुसेना अध्यक्ष थे। Middlemen, Gerosa (जिरोसा) और Haschke‎ (हाश्के) से त्यागी ने दिल्ली में अपने cousin के ऑफिस में मुलाकात की। CBI सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में त्यागी ने इन लोगों को जल्द से जल्द कागज़ात भेजने को कहा था ताकि contract को आगे बढ़ाया जा सके। इसके बाद जब तक एस पी त्यागी एयर चीफ रहे तब तक तीन मुलाकातें और हुईं।

अब यहां पर ये जानना भी जरूरी है कि पूर्व वायुसेना अध्यक्ष SP त्यागी और उनके भाइयों पर आरोप क्या हैं? Zee News के पास इस घूसकांड पर CBI की FIR की कॉपी है। इस FIR के मुताबिक पूर्व वायुसेना अध्यक्ष SP त्यागी पर सबसे बड़ा आरोप ये है कि उन्होंने VIP हेलीकॉप्टर की Maximum Flying Height 6 हजार मीटर से घटाकर 4 हज़ार 500 मीटर करने की इजाज़त दी थी। 

Flying Height को कम करने के बाद ही Agusta-Westland हेलीकॉप्टर्स के Global tender के लिए Qualify कर पाई थी । इस FIR में ये भी लिखा है कि Agusta-Westland 2002 में Disqualified हो गई थी। और अप्रैल 2004 में एयरफोर्स ने VIP हेलीकॉप्टर्स की रेस से Agusta-Westland को पूरी तरह बाहर कर दिया था। 

इसके अलावा इस FIR में SP त्यागी के भाइयों को भी रिश्वत के पैसे दिये जाने की बात लिखी हुई है। FIR के मुताबिक त्यागी Brothers को मई 2004 में 1 लाख 26 हज़ार यूरो यानी 96 लाख 25 हज़ार रुपये और फरवरी 2005 में 2 लाख यूरो यानी करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये दिए गये थे। इसके अलावा FIR में ये भी लिखा है कि SP त्यागी को Middlemen Haschke (हाश्के) और Gerosa (जिरोसा) से नकद पैसे मिले थे। यानी ये FIR बताती है कि किस तरह से SP त्यागी ने रिश्वत लेकर Agusta-Westland को ये Global tender दिलवाया । हालांकि SP त्यागी अपने ऊपर लगे हुए आरोपों से इनकार कर रहे हैं। 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news