27 कैदियों को रिहा करेगा ओडिशा
Advertisement

27 कैदियों को रिहा करेगा ओडिशा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बंधक बनाए गए एक इतालवी पर्यटक और एक विधायक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आठ नक्सलियों सहित 27 राजनीतिक कैदियों को रिहा करने को राजी हो गई है।

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बंधक बनाए गए एक इतालवी पर्यटक और एक विधायक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आठ नक्सलियों सहित 27 राजनीतिक कैदियों को रिहा करने को राजी हो गई है।

 

नक्सली 14 मार्च से इतालवी टूर आपरेटर बोसुस्को पाओलो को और 24 मार्च से बीजू जनता दल के विधायक झिना हिक्का को बंधक बनाए हुए हैं और इनकी रिहाई के एवज में नक्सली नेताओं तथा राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।  (एजेंसी)

Trending news