गुलमर्ग में बर्फबारी,तापमान शून्य से नीचे
Advertisement
trendingNow13902

गुलमर्ग में बर्फबारी,तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर स्थित गुलमर्ग स्कीईंग रिसॉर्ट में गुरुवार को पूरी रात हिमपात हुआ है और शुक्रवार सुबह घाटी के ज्यादातर भागों में भारी वर्षा हुई।

श्रीनगर: कश्मीर स्थित गुलमर्ग स्कीईंग रिसॉर्ट में गुरुवार को पूरी रात हिमपात हुआ है और शुक्रवार सुबह घाटी के ज्यादातर भागों में भारी वर्षा हुई।

 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रात में गुलमर्ग रिसॉर्ट में करीब एक ईंच हिमपात हुआ है।’

 

लद्दाख क्षेत्र में करगिल अभी भी घाटी का सबसे ठंडा प्रदेश बना हुआ है वहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

श्रीनगर में 8.2 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम में 18.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर स्थित कुपवाड़ा में 13.2 मिलीमीटर और दक्षिण कश्मीर के काजीकुंड में 7.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। (एजेंसी)

TAGS

Trending news