दिल्ली में NRI युवक की हत्या, अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं
Advertisement

दिल्ली में NRI युवक की हत्या, अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं

दिल्ली में एनआरआई युवक की हत्या मामले में पुलिस अबतक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में एनआरआई युवक की हत्या मामले में पुलिस अबतक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। न्यूयार्क से दिल्ली आए एक एनआरआई युवक की दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालकाजी में कल हत्या कर दी गई थी। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। इलाज के दौरान एम्स में उसने दम तोडा।
शुक्रवार रात वह स्थानीय साउथ पार्क अपार्टमेंट अपने एक दोस्त के यहां पार्टी में गया था। पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट के बाहर ही वह बेहोश हालत में रात करीब साढे 11 बजे पडा हुआ था। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्स पहुंचाया जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त अनमोल सामा के रूप में हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
अनमोल ने न्यूयार्क से ही 12वीं की पढाई की थी। इसके बाद वह होटल मैनेजमेंट की पढाई करने के लिए कनाडा जाने वाला था। वह अक्सर भारत आया करता था। उसका कालकाजी में एक मकान भी है। परिजन न्यूयार्क में ही रहते थे। पुलिस का कहना है कि हत्या में शीशे की बोतल रॉड का इस्तेमाल किया गया है। (एजेंसी)

Trending news