निर्यात 3.98 प्रतिशत बढ़कर 312.35 अरब डॉलर रहा
Advertisement
trendingNow186040

निर्यात 3.98 प्रतिशत बढ़कर 312.35 अरब डॉलर रहा

भारत का निर्यात वित्त वर्ष 2013.14 में 3.98 प्रतिशत बढ़कर 312.35 अरब डालर रहा, जबकि इस दौरान आयात में 8.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

fallback

नई दिल्ली : भारत का निर्यात वित्त वर्ष 2013.14 में 3.98 प्रतिशत बढ़कर 312.35 अरब डालर रहा, जबकि इस दौरान आयात में 8.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीते वित्त वर्ष में आयात घटकर 450.94 अरब डालर रहा जिससे व्यापार घाटा कम होकर 138.59 अरब डालर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2012.13 में व्यापार घाटा 190.33 अरब डालर था। हालांकि, मार्च में निर्यात 3.15 प्रतिशत घटकर 29.57 अरब डालर रह गया, जबकि आयात 2.11 प्रतिशत घटकर 40 अरब डालर रहा। मार्च में व्यापार घाटा 10.5 अरब डालर रहा जो मार्च, 2013 में 10.4 अरब डालर था।
वित्त वर्ष 2013.14 में कुल निर्यात, 325 अरब डालर के लक्ष्य से कम रहा। (एजेंसी)

Trending news