सरकार ने सोने और चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाया
Advertisement
trendingNow176262

सरकार ने सोने और चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाया

सरकार ने आज सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 407 डालर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। वहीं चांदी का शुल्क मूल्य बढ़ाकर 663 डालर प्रति किलोग्राम किया गया है।

नई दिल्ली : सरकार ने आज सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 407 डालर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। वहीं चांदी का शुल्क मूल्य बढ़ाकर 663 डालर प्रति किलोग्राम किया गया है। आयात शुल्क मूल्य वह आधार मूल्य है जिसपर सीमा शुल्क तय होता है।
अभी तक सोने का शुल्क मूल्य 392 डालर प्रति 10 ग्राम व चांदी का 638 डालर प्रति किलोग्राम है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस बारे में अधिसूचना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने जारी की है। आयातित पीतल की कतरन पर शुल्क मूल्य बढ़ाकर 3,995 डालर प्रति टन किया गया है जो अभी तक 3,940 डालर प्रति टन था। पोस्तदाने का शुल्क मूल्य 3,195 डालर प्रति टन पर कायम रखा गया है। (एजेंसी)

Trending news