अनुष्का का विराट से तौबा! शादी की अफवाहों को किया खारिज
Advertisement

अनुष्का का विराट से तौबा! शादी की अफवाहों को किया खारिज

अनुष्का का विराट से तौबा! शादी की अफवाहों को किया खारिज

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : क्या बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली को गुडबाय कर दिया है? क्या अनुष्का अब विराट से कभी नहीं मिलेंगी? क्या इंग्लैंड दौरे पर गए विराट कोहली का अनुष्का फैक्टर रंग में भंग तो नहीं डाल दिया है? इस तरह के कुछ सवाल इसलिए उठ खड़े हुए हैं क्यों कि अनुष्का ने विराट से शादी की हवा में उड़ रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

जी हां! ये सच है। अनुष्का के प्रतिनिधि ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा है कि वह टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली से शादी करने जा रही हैं। खबरें यहां तक आईं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनुष्का को इंग्लैंड दौरे पर उसी होटल में ठहरने की इजाजत दे दी थी जिसमें कोहली ठहरे हुए थे क्योंकि दोनों शादी करने का विचार कर रहे हैं।

'तुझ में रब दिखता है' से अपना करियर शुरू करने वाली अनुष्का के प्रतिनिधि ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। प्रतिनिधि ने कहा, 'अनुष्का की कथित शादी को लेकर काफी चर्चाएं हैं, हालांकि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मेरी सभी से गुजारिश है कि ऐसी खबरों पर अटकलबाजियां लगाना बंद करें।'

उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट कोहली को लेकर तब से अटकलबाजियां लगाई जा रही हैं जब दोनों को पहली बार टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर एक साथ देखा गया था। इंग्लैंड दौरे पर विराट की बल्लेबाजी फ्लॉप होने के पीछे भी वहां अनुष्का की मौजूदगी को भी मीडिया ने खूब उछाला। संभव है, इन सब हालातों से निपटने के लिए विराट की सलाह पर अनुष्का ने इस तरह के बयान को मीडिया में जारी किया है। लेकिन सवाल यही उठता है कि अगर अनुष्का विराट से शादी नहीं कर रही है तो अब तक जो दिख रहा था वह सब क्या महज किसी फिल्म की पटकथा थी।

Trending news