बिग बॉस-8 में दिखेंगी सलमान की पूर्व गर्लफ्रेड संगीता बिजलानी?
Advertisement
trendingNow1230484

बिग बॉस-8 में दिखेंगी सलमान की पूर्व गर्लफ्रेड संगीता बिजलानी?

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन आठ के लिए प्रतियोगियों का चयन शुरू हो चुका है। खबरों के मुताबिक इसमें सलमान खान की बहुत पुरानी दोस्त बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेने आ सकती हैं।

बिग बॉस-8 में दिखेंगी सलमान की पूर्व गर्लफ्रेड संगीता बिजलानी?

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन आठ के लिए प्रतियोगियों का चयन शुरू हो चुका है। खबरों के मुताबिक इसमें सलमान खान की बहुत पुरानी दोस्त बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेने आ सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी बिग बॉस में शामिल हो सकती हैं। उन्हें शो का ऑफर मिला है। हालांकि इस खबर पर अभी तक कोई मुहर नहीं लगी है, लेकिन चर्चा जोरों से हो रही है। दरअसल यह इसलिए भी कहा जा रहा है कि क्योंकि हर बार बिग बॉस में सलमान के एक दो करीबी जरूर होते हैं और इस बार भी ऐसा ही होने की उम्‍मीद है। संगीता के साथ अभिनेता इंदर कुमार और अभिनेत्री ऐमी जैक्सन के नाम पर चर्चा हो रही है।

इस बार बिग बॉस सितंबर की जगह अक्टूबर में शुरू हो रहा है। संगीता और सलमान खान का दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों काफी सालों तक रिश्ते में थे, लेकिन अलग होने के बाद भी संगीता सलमान के परिवार के साथ हमेशा जुड़ी रहीं हैं। संगीता आज की तारीख में भारत के मशहूर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी है।

Trending news