नेपोलियन का दुर्लभ खत 3,25,000 यूरो में बिका
Advertisement

नेपोलियन का दुर्लभ खत 3,25,000 यूरो में बिका

नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अंग्रेजी में लिखा एक दुर्लभ खत, जिसमें कई त्रुटियां हैं, आज पेरिस में एक नीलामी में 3,25,000 यूरो में बिका।

पेरिस: नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अंग्रेजी में लिखा एक दुर्लभ खत, जिसमें कई त्रुटियां हैं, आज पेरिस में एक नीलामी में 3,25,000 यूरो में बिका।
नीलामी घर ओसेनात ने बताया कि एक पन्ने का यह खत नेपोलियन ने नौ मार्च, 1816 को लिखा था। उसने यह पत्र दक्षिण अटलांटिक द्वीप सेंट हेलेना पर निर्वासन के बाद लिखा था।
निर्वासन में नेपोलियन के साथी रहे काउंट ऑफ लास कासेस को संबोधित इस पत्र को पेरिस के एक निजी संग्रहालय ने खरीदा है। इसकी कीमत शुरू में 60 हजार से 80 हजार यूरो ही आंकी गयी थी। (एजेंसी)

Trending news