दिल्ली मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी
Advertisement

दिल्ली मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी

दिल्ली मेट्रो की द्वाराका व नोएडा सिटी सेंटर स्टेशनों के बीच चलने वाली ब्लू लाइन सेवाओं में शुक्रवार को तकनीकी गड़बड़ी आ गई।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की द्वाराका व नोएडा सिटी सेंटर स्टेशनों के बीच चलने वाली ब्लू लाइन सेवाओं में शुक्रवार को तकनीकी गड़बड़ी आ गई। मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और ट्रेनों व स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई।
द्वारका मार्ग पर विद्युतीकरण में कुछ परेशानी आ गई है। यह रख-रखाव का मुद्दा है और हम इस पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि केवल द्वारका को जाने वाली ट्रेनों में परेशानी है। मेट्रो सेवा में सुबह नौ बजे के आसपास यह गड़बड़ी हुई।
तकनीकी गड़बड़ी के कारण द्वारका मार्ग पर ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों ने भी ट्रेनों के धीमी गति से चलने की शिकायत की। 49 किलोमीटर लम्बे मेट्रो मार्ग पर 43 स्टेशन हैं। (एजेंसी)

Trending news