ब्रहमेश्वर हत्याकांड में दो गिरफ्तार
Advertisement
trendingNow121436

ब्रहमेश्वर हत्याकांड में दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) रविंद्र कुमार ने बताया कि ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रितेश उर्फ मोनू और सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पटना : प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) रविंद्र कुमार ने बताया कि ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रितेश उर्फ मोनू और सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने रितेश उर्फ मोनू को झारखंड राज्य के जमशेदपुर के बिस्टुपुर मुहल्ले से पांच-छह जून की रात्रि में हिरासत में लिया था जबकि सन्नी सिंह को पटना से गिरफ्तार किया था।
मीडिया में आयी उस खबर जिसमें जदयू के बाहुबलि विधायक सुनिल पांडेय के भाई और विधान पाषर्द हुल्लास पांडेय से इस कांड को लेकर विशेष जांच दल द्वारा आज पूछताछ किए जाने के बारे में पूछे जाने पर रविंद्र ने कहा कि आरा के पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि बीते एक जून की प्रात: ब्रहमेश्वर मुखिया की भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के कतिरा मुहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी जब वे अपने घर से प्रात: भ्रमण को अकेले निकले थे। बिहार में प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना पर दिसम्बर 1996 में हुए लक्ष्मणपुर-बाथे नरसंहार जिसमें 61 दलितों की हत्या कर दी गई थी सहित कई जातीय नरसंहारों को अंजाम देने के आरोप हैं। इस संगठन के संस्थापक ब्रहमेश्वर मुखिया पर इन नरसंहारों की साजिश रचने का आरोप था।
रणवीर सेना प्रमुख के रूप में नरसंहार से संबंधित 22 मामलों में से 16 में ब्रहमेश्वर बरी हो चुके थे और छह मामले में जमानत पर थे। (एजेंसी)

Trending news