व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है गुजरात तट: अध्ययन
Advertisement

व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है गुजरात तट: अध्ययन

गुजरात का तटवर्ती क्षेत्र पृथ्वी पर मछली की सबसे बड़ी प्रजाति व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है।

व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है गुजरात तट: अध्ययन

गांधीनगर : गुजरात का तटवर्ती क्षेत्र पृथ्वी पर मछली की सबसे बड़ी प्रजाति व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है।

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से जारी (डब्ल्यूटीआई) के ‘गुजरात जेंटल जाइंट, कन्जर्वेशन आफ व्हेल शार्क इन गुजरात’ शीर्षक वाली अध्यय रिपोर्ट के अनुसार, व्हेल शार्क के चार छोटे बच्चों का पता चलने से इस बात की पुष्टि हो गई है कि गुजरात तट व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है।

रिपोर्ट आज यहां अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस पर जारी की गई। गत वर्ष मार्च से जूनागढ़ के सूत्रपद तट के पास व्हेल शार्क के चार छोटे बच्चे मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे यह संकेत मिलता है कि यह क्षेत्र ना केवल व्हेल शार्क संग्रह स्थल है बल्कि यह एक महत्वपूर्ण ‘प्रजनन क्षेत्र’ है।

रिपोर्ट में कहा गया है, सभी पकड़ी गई व्हेल शार्कों की उम्र एक से तीन महीने के बीच प्रतीत होती है। इनका आकार मनुष्य की बांह के बराबर हैं। यह इस बात का संकेत है कि यह क्षेत्र व्हेल शार्क का प्रजनन क्षेत्र है।

   

 

Trending news