लाखों भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया
Advertisement

लाखों भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया

छठ के पावन पर्व पर शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में लाखों भक्तों ने नदियों, तालाबों और पोखरों पर शाम के समय भक्ति में ओतप्रोत होकर अस्ताचलगामी सूर्य की विधिवत् पूजा अर्चना की और उन्हें अर्घ्य दिया।

fallback

रांची : छठ के पावन पर्व पर शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में लाखों भक्तों ने नदियों, तालाबों और पोखरों पर शाम के समय भक्ति में ओतप्रोत होकर अस्ताचलगामी सूर्य की विधिवत् पूजा अर्चना की और उन्हें अर्घ्य दिया।
राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष स्थित हटनिया तालाब पर स्वयं राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ माता की पूजा अर्चना में भाग लिया और सूर्य देव को अघ्र्य दिया।
रांची में बड़का तालाब, हटनिया तालाब, धुर्वा, कांके और गैतलसूद बांधों, स्वर्णरेखा और नामकुम नदियों के तट पर दोपहर बाद से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे और शाम होने तक ऐसा लगने लगा जैसे पूरा शहर इन जल स्रोतों के किनारे ही आ गया हो।
लाखों लोग नदियों और तालाबों के किनारे अपने-अपने सूप, दौरों, फलों और पूजा सामग्री के साथ एकत्रित नजर आ रहे थे।
पूरा शहर ही जैसे छठमय हो गया था और जिसे देखो वही सूप और दौरी सिर पर रखे नदियों और तालाबों की ओर बढ़ा चला जा रहा था।
लोगों ने इन जल स्रोतों के किनारे बड़ी श्रद्धा से आज शाम ठीक सवा पांच बजे कमर तक जल में प्रविष्ट होकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अघ्र्य दिया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को दुग्ध से अघ्र्य दिया जबकि अन्य ने जल से भगवान सूर्य को अघ्र्य समर्पित किया। (एजेंसी)

Trending news