राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश में हंगामा मचाने वाले करोड़ों रूपए के व्यापम (मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड) घोटाले में कानून अपना काम करेगा।
Trending Photos
वडोदरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश में हंगामा मचाने वाले करोड़ों रूपए के व्यापम (मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड) घोटाले में कानून अपना काम करेगा।
आज शाम लक्ष्मीविलास पैलेस में भागवत ने संवाददाताओं से कहा कि कानून अपना काम करेगा (मध्य प्रदेश पेशेवर परीक्षा बोर्ड) घोटाले में, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। खबर है कि एमपीपीईबी घोटाले से आरएसएस का भी नाम प्रत्यक्ष रूप से जुड़ रहा है। खबरों की मानें तो इसमें संगठन के कई पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के नाम आ रहे हैं। हालांकि इस संबंध में पूछने पर भागवत ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि वह यहां पूर्ववर्ती राज्य बड़ोदरा के पूर्व महाराज समरजीतसिंह गायकवाड से मिलने आए हैं। यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट है क्योंकि गायकवाड कुछ दिन पहले उनसे मिलने नागपुर गए थे। भागवत ने कहा कि शहर में आने का मेरा लक्ष्य वड़ोदरा से करीब 80 किलोमीटर दूर गुरुदेश्वर में शनिवार को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना है।