पाक सेना ने जम्मू में 20 बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे, ग्रामीण घायल
Advertisement
trendingNow1230996

पाक सेना ने जम्मू में 20 बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे, ग्रामीण घायल

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू सेक्टर में बीती रात 20 सीमा चौकियों और नागरिक इलाकों पर मोर्टार दागे तथा अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया।

पाक सेना ने जम्मू में 20 बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे, ग्रामीण घायल

ज़ी मीडिया ब्यूरो
जम्मू : पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू सेक्टर में बीती रात 20 सीमा चौकियों और नागरिक इलाकों पर मोर्टार दागे तथा अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया।

सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने आज बताया, पाकिस्तान रेंजर्स ने कल रात करीब 9:30 बजे जम्मू जिले के अर्निया एवं आरएसपुरा सब-सेक्टर में 15-20 अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी होती रही और यह आज सुबह 6:30 बजे तक चली। उन्होंने कहा कि मोर्टार दागे जाने के कारण अतर सिंह नामक एक बुजर्ग ग्रामीण घायल हो गया।

ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा की अग्रिम सीमा चौकियों और कुछ नागरिक क्षेत्रों पर 82 एमएम के मोर्टार भी दागे। आरएस पुरा और अर्निया में पाकिस्तान रेंजर्स ने पूरी रात गोलीबारी की। इस साल संघषर्विराम का यह सबसे बड़ा उल्लंघन है। सीमा पार से गोलीबारी उस वक्त हो रही है जब आगामी 25 अगस्त को दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता होने वाली है।

पाकिस्तानी सैनिक पिछले 10 दिनों के दौरान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघषर्विराम का 11 बार उल्लंघन कर चुके हैं। वहीं, इस वर्ष अगस्त में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का 12 बार उल्लंघन किया है। पिछले दो दिनों यानी 15 और 16 अगस्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बंदूकें शांत थीं। इससे पहले सीमा पर करीब एक सप्ताह तक भारी गोलीबारी होती रही थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल जम्मू एवं पुंछ जिले के अर्निया एवं हमीरपुर सब-सेक्टर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

इससे पहले संघषर्विराम का उल्लंघन 14 अगस्त को हुआ था जब पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों से पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शाम साढ़े पांच बजे से छह बजकर 10 मिनट तक गोलीबारी की थी। इसके अलावा 14 अगस्त को सुबह और 13 अगस्त की रात में पुंछ जिले के बालकोटे :मेंढर: और हमीरपुर सेक्टरों में संघषर्विराम का दो बार उल्लंघन हुआ।

 

Trending news