भारतीय छात्रा के प्रयोगों की शुरुआत करेगा NASA
Advertisement
trendingNow1226044

भारतीय छात्रा के प्रयोगों की शुरुआत करेगा NASA

नासा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाली भारतीय छात्रा के प्रयोगों को अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत शुरू करेगा।

भारतीय छात्रा के प्रयोगों की शुरुआत करेगा NASA

दुबई : नासा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाली भारतीय छात्रा के प्रयोगों को अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत शुरू करेगा।

समाचार पत्र ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार शारजाह स्थिति डेल्ही प्राइवेट स्कूल (डीपीएस) में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की प्रेरणा पई के दो प्रयोग उन 100 प्रयोगों में शामिल हैं जिनका चयन नासा ने किया है।

नासा के अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत जिन 100 प्रयोगों का चयन किया उनमें 75 अमेरिकी छात्रों और 25 शेष दुनिया के छात्रों का है।

प्रेरणा वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखती हैं और वह नासा की छात्रों से जुड़ी गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेती रही हैं।

 

 

Trending news