झारखंड में भाजपा के खिलाफ बनेगा 3 दलों का महागठबंधन
Advertisement
trendingNow1233873

झारखंड में भाजपा के खिलाफ बनेगा 3 दलों का महागठबंधन

कांग्रेस ने सोमवार को यहां फैसला किया कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव बिहार की तर्ज पर सत्ताधारी गठबंधन के अपने सहयोगियों झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के अलावा जदयू के साथ भी महागठबंधन चुनाव बनाकर लड़ेगी जिससे भाजपा के यहां सत्ता में वापसी के सपने को चकनाचूर किया जा सके।

रांची : कांग्रेस ने सोमवार को यहां फैसला किया कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव बिहार की तर्ज पर सत्ताधारी गठबंधन के अपने सहयोगियों झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के अलावा जदयू के साथ भी महागठबंधन चुनाव बनाकर लड़ेगी जिससे भाजपा के यहां सत्ता में वापसी के सपने को चकनाचूर किया जा सके।

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने आज यहां इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गहन बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों से भी इस बात पर सहमति बनी है कि हर हाल में राज्य में भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज इस बात पर अपनी मुहर लगा दी कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव अपने सहयोगी दलों के साथ महागठबंधन बनाकर ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर झामुमो नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से भी आज उनकी बातचीत हुई।

Trending news