दिल्‍ली: कॉलोनियों के नियमितीकरण पर मसौदा तैयार करेगा केंद्र
Advertisement

दिल्‍ली: कॉलोनियों के नियमितीकरण पर मसौदा तैयार करेगा केंद्र

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए 15 से 20 दिन के अंदर एक नीति का मसौदा तैयार करेगी।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए 15 से 20 दिन के अंदर एक नीति का मसौदा तैयार करेगी।

इससे पहले उपाध्याय ने यहां शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया जिसमें दिल्ली के सभी सातों सांसद, नगर निगम के कई नेता, दिल्ली के शहरी विकास सचिव, तीनों नगर निगम आयुक्त, दिल्ली जलबोर्ड, डीडीए, सीपीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में नायडू ने संबद्ध विभागों के अधिकारियों को अवैध कालोनियों के नियमितीकरण के लिए 15 से 20 दिन में नीति का एक मसौदा तैयार करने का आदेश दिया। उन्होंने इन कालोनियों के नियमितीकरण की राह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का भी आदेश दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार को उन कालोनियों के नियमितीकरण के लिए भी अनुमति देनी चाहिए जो वर्ष 2013 तक अस्तित्व में आई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर उन कालोनियों के निवासियों को भी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

Trending news