वरिष्ठ पत्रकार बलराज पुरी का निधन
Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार बलराज पुरी का निधन

वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित बलराज पुरी का लंबी बीमारी के बाद आज यहां सरकारी मेडिकल कालेज में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

जम्मू : वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित बलराज पुरी का लंबी बीमारी के बाद आज यहां सरकारी मेडिकल कालेज में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, पुत्री और पत्रकार पुत्र लव पुरी हैं। उनकी अंत्येष्टि कल जम्मू के जोगी गेट पर होगी। पांच अगस्त 1928 को जन्मे पुरी ने अपना पत्रकारिता जीवन 1942 में एक उर्दू साप्ताहिक के संपादक के रूप में किया था। वह नियमित तौर पर स्थानीय एवं प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दैनिकों में योगदान देते रहे।

पुरी को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 2005 में पद्म भूषण प्रदान किया गया। उन्हें 1009 में राष्ट्रीय अखंडता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उन्होंने करीब 40 पुस्तकों का लेखन और सह लेखन किया था। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने पुरी के निधन पर शोक जताया है।

 

Trending news