महाराष्ट्र मंत्रालय में आग पर कैबिनेट की बैठक
Advertisement

महाराष्ट्र मंत्रालय में आग पर कैबिनेट की बैठक

मंत्रालय में लगी भीषण आग के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए आज महाराष्ट्र कैबिनेट की विशेष बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मुंबई : मंत्रालय में लगी भीषण आग के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए आज महाराष्ट्र कैबिनेट की विशेष बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के पीआरओ अनिरूद्ध अष्टपुत्रे ने कहा कि बैठक विधान भवन में होगी। अष्टपुत्रे भी कल की घटना में घायल हो गए थे।
मुख्यमंत्री ने पहले ही मामले की अपराध शाखा से जांच कराने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज सुबह मंत्रालय गए और सात मंजिले इमारत में चल रहे कामकाज का जायजा लिया। वहां का तापमान सामान्य बनाने के लिए जारी अभियान दो दिन तक चलेगा। चव्हाण ने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यालयों को विधान भवन और सहयाद्रि गेस्ट हाउस में स्थानांतरित किया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। यह सत्र नौ जुलाई से शुरू हो रहा है। जरूरत पड़ने पर सत्र को स्थगित किया जा सकता है। (एजेंसी)

Trending news