कसाब को यरवडा जेल में दफनाया गया
Advertisement

कसाब को यरवडा जेल में दफनाया गया

मुम्बई हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवडा जेल में बुधवार सुबह फांसी दिए जाने के बाद उसे वहीं जेल परिसर में दफना दिया गया।

मुंबई : मुम्बई हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवडा जेल में बुधवार सुबह फांसी दिए जाने के बाद उसे वहीं जेल परिसर में दफना दिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को यह जानकारी दी। 26/11 के आतंकवादी हमले के एकमात्र जीवित बचे आतंकवादी कसाब को बुधवार सुबह 7.30 बजे फांसी दी गई। उसे आतंकवादी घटना के चार साल बाद यह सजा दी गई। हमले में 166 लोग मारे गए थे।
चव्हाण ने बताया कि दो दिन पहले ही कसाब को मुम्बई से पुणे जेल में स्थानांतरित किया गया था। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि कसाब ने मरने से पहले अपनी कोई इच्छा नहीं बताई। उन्होंने बताया कि उसका शव पुणे के बाहरी इलाके में स्थित जेल परिसर में ही दफना दिया गया।
इससे पहले पांच नवंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका खारिज कर दी थी। इसके तीन दिन बाद इस मामले की फाइल महाराष्ट्र सरकार के पास वापस पहुंची। (एजेंसी)

Trending news