Trending Photos
मुंबई : अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भारतीय महानगर लोकप्रिय पर्यटन स्थल बने हुए हैं और उनके बीच सबसे पसंदीदा महानगरों में दिल्ली शीर्ष पर है। होटल्स डाट काम द्वारा कराए गए एक अध्ययन के मुताबिक, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच शीर्ष 10 पसंदीदा स्थलों में भारतीय महानगरों का दबदबा है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली सूची में पहले पायदान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर मुंबई है।’’ सूची में भारत की तटीय राजधानी गोवा तीसरे पायदान पर है, जबकि बेंगलूर और चेन्नई क्रमश: चौथे और पांचवे पायदान पर है। वहीं गुलाबी शहर जयपुर छठे पायदान पर है।
अध्ययन के मुताबिक, विदेश घूमने की योजना बनाने वाले भारतीय पर्यटकों के बीच दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का दबदबा है और ‘पैसा वसूल’ मामले में भारतीय पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बैंकाक है, जबकि सिंगापुर दूसरे पायदान पर है। (एजेंसी)