शहरी इलाकों में पहली बार पाया गया ब्रह्मांडीय धूल
Advertisement

शहरी इलाकों में पहली बार पाया गया ब्रह्मांडीय धूल

वैज्ञानिकों ने पहली बार शहरी इलाकों में ब्रह्मांडीय धूल का पता लगाया है। ये धूल विश्व के तीन प्रमुख शहरों के बाहरी हिस्सों में पायी गयी है। इस नयी खोज से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस प्रकार शुरुआती दिनों में सौर प्रणाली का विकास हुआ था।

शहरी इलाकों में पहली बार पाया गया ब्रह्मांडीय धूल

लंदन: वैज्ञानिकों ने पहली बार शहरी इलाकों में ब्रह्मांडीय धूल का पता लगाया है। ये धूल विश्व के तीन प्रमुख शहरों के बाहरी हिस्सों में पायी गयी है। इस नयी खोज से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस प्रकार शुरुआती दिनों में सौर प्रणाली का विकास हुआ था।

ब्रह्मांडीय धूल हमारी सौर प्रणाली के गठन के समय बचे हुए कणों से बने हैं। ये कण आकार में बहुत छोटे होते हैं, करीब 0.01 मिलीमीटर के। ये कण पृथ्वी के अरबों वर्ष पहले अस्तित्व में आने के बाद से ही इस पर गिर रहे हैं।

कणों के रासायनिक और खनिज तत्वों के विश्लेषण से वैज्ञानिक को यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि किस प्रकार सौर प्रणाली का विकास हुआ था। इस अध्ययन का प्रकाशन जियोलॉजी जर्नल में हुआ है।

Trending news