नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत
Advertisement

नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत

नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत हो जाने की खबर है।

दलोरी (नाइजीरिया) : नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी बोको हराम के हमले में 86 लोगों की मौत हो जाने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के ताजा हमले में 86 लोगों की मौत हो गयी। इस बीच हमले के दौरान पेड़ पर छिप कर जाने बचाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि बोको हराम के सदस्यों ने कच्चे मकानों में आग लगा दी।

अधिकारियों के अनुसार दलोरी गांव और उसके पास स्थित दो शिविरों पर कल रात हुआ हमला किया गया। हमले में दर्जनों लाशें जल गयी थीं और कइयों पर गोलियों के निशान थे।

हमले में बचे लोगों के अनुसार इस दौरान आत्मघाती हमले भी किए गए।

Trending news