अरब नेता संयुक्त सैन्य बल के गठन पर राजी : अल-सीसी
Advertisement
trendingNow1252336

अरब नेता संयुक्त सैन्य बल के गठन पर राजी : अल-सीसी

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी ने आज कहा कि क्षेत्र में उठने वाली विभिन्न चुनौतियों, विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट से निपटने के लिए अरब नेताओं ने संयुक्त सैन्य बल के गठन पर सहमति दे दी है।

काहिरा : मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी ने आज कहा कि क्षेत्र में उठने वाली विभिन्न चुनौतियों, विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट से निपटने के लिए अरब नेताओं ने संयुक्त सैन्य बल के गठन पर सहमति दे दी है।

‘शर्म अल-शेख रेड सी रिसॉर्ट’ में आयोजित अरब लीग के 26वें वाषिर्क सम्मेलन के समापन सत्र में राष्ट्रपति ने कहा, ‘अरब नेताओं ने संयुक्त अरब सैन्य बल के सिद्धांत पर सहमत होने का फैसला किया है।’ लीबिया में जड़ें जमाने के बाद इराक और सीरीया में भी अपना प्रभाव फैला रहे आईएस के संदर्भ में अल-सीसी ने कहा, ‘अरब राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष चुनौती है जिससे हमें निपटना है।’

राष्ट्रपति ने बताया कि संयुक्त बल के तंत्र और कामकाज की रूपरेखा के बारे में अरब अधिकारी अगले महीने चर्चा करेंगे। मिस्र के अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त बल में करीब 40,000 आधुनिक रूप से प्रशिक्षित सैनिक शामिल होंगे जिन्हें लड़ाकू विमानों और जेट की सहायता प्राप्त होगी। अल-सीसी ने कहा, संयुक्त बल की निगरानी अरब देशों के सेना प्रमुख करेंगे।

Trending news