नाइजीरिया की मस्जिद में दो आत्मघाती धमाके, 120 की मौत
Advertisement

नाइजीरिया की मस्जिद में दो आत्मघाती धमाके, 120 की मौत

नाइजीरिया के एक प्रमुख मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किये और हमलावरों ने बंदूक से गोलीबारी की जिसमें कम से कम 120 लोग मारे गये और 270 अन्य घायल हो गये। देश के सबसे बड़े शहर कानो में ग्रांड मॉस्क में यह हमला जुमे की नमाज शुरू होते ही किया गया।

नाइजीरिया की मस्जिद में दो आत्मघाती धमाके, 120 की मौत

कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के एक प्रमुख मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किये और हमलावरों ने बंदूक से गोलीबारी की जिसमें कम से कम 120 लोग मारे गये और 270 अन्य घायल हो गये। देश के सबसे बड़े शहर कानो में ग्रांड मॉस्क में यह हमला जुमे की नमाज शुरू होते ही किया गया।

यह मस्जिद नाइजीरिया के दूसरे सबसे वरिष्ठ मुस्लिम धार्मिक गुरू अमीर ऑफ कानो मुहम्मद सनुसी द्वितीय के पैलेस से लगी है। उन्होंने पिछले हफ्ते ही नागरिकों से बोको हरम के खिलाफ हथियार उठाने की अपील की थी। विस्फोट से पहले आज पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में एक मस्जिद पर एक बम हमले को नाकाम कर दिया गया था। पांच दिन पहले शहर में दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने 45 से अधिक लोगों को मार दिया था।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता एमानुअल ओजुक्वू ने बताया कि हमलावरों ने खुद को एक के बाद एक विस्फोट करके उड़ा दिया और फिर बंदूकधारियों ने बचकर भाग रहे लोगों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि ये तो पता नहीं कि हमलावर पुरष थे या महिला लेकिन नाराज भीड़ ने चार बंदूकधारियों को मार गिराया। चश्मदीदों के अनुसार उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।

एक संवाददाता ने मुर्तला मोहम्मद स्पेशलिस्ट अस्पताल में 92 शव गिने। लेकिन बाद में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कम से कम 120 लोग मारे गये हैं और 270 घायल हो गये।

Trending news