मिस वर्ल्ड प्रतिभागी मिस होंडुरास मारिया जोस की अगवा कर हत्या
Advertisement
trendingNow1239124

मिस वर्ल्ड प्रतिभागी मिस होंडुरास मारिया जोस की अगवा कर हत्या

अपहरण के बाद मिस होंडुरास और उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। दोनों का अपहरण उस वक्त कर लिया गया था जब वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाली थीं।

फाइल फोटो

ज़ी मीडिया ब्यूरो

तेगुसीगल्पा: अपहरण के बाद मिस होंडुरास और उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। दोनों का अपहरण उस वक्त कर लिया गया था जब वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाली थीं। वह अपनी बहन सोफिया त्रिनिदाद के साथ 13 नवंबर से लापता थीं।

आपराधिक जांच ईकाई के प्रमुख लिंद्रो ओसोरिओ ने बताया कि राजधानी तेगुसीगल्पा से 180 किमी दूर सांता बारबरा की एक पहाड़ी नदी के समीप मारिया और उनकी बहन सोफिया के शवों को बरामद किया गया। हत्या के बाद इन्हें दफना दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और उनके शवों को ले जाने के लिए प्रयोग किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया है।

गौर हो कि 19 वर्षीय मारिया जोस अल्वाराडो गुरुवार से शुरू हो रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लंदन रवाना होने वाली थीं। उन्हें 13 नवंबर को सांता बारबरा शहर के पास एक रिसॉर्ट से पार्टी के बाद बिना नंबर वाली कार से जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था।

खबरों के मुताबिक हत्या के लिए मारिया की बहन सोफिया का प्रेमी प्लूटार्को रूज जिम्मेदार है। पुलिस पहले ही उसे अपहरण के संदेह में गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ के बाद ही शवों को बरामद किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्लूटार्को रूज ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
 

Trending news