अमेरिकी सदन में चुनी जाने वाले पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनी प्रमिला जयपाल
Advertisement
trendingNow1308906

अमेरिकी सदन में चुनी जाने वाले पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनी प्रमिला जयपाल

प्रमिला जयपाल आज अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। उन्होंने वॉशिंगटन राज्य की सीनेट सीट जीती है।

अमेरिकी सदन में चुनी जाने वाले पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनी प्रमिला जयपाल

न्यूयॉर्क: प्रमिला जयपाल आज अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। उन्होंने वॉशिंगटन राज्य की सीनेट सीट जीती है।

वाशिंगटन राज्य से 51 वर्षीय जयपाल को 57 फीसदी वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ब्रेडी वॉकिनशॉ को 43 फीसदी वोट मिले। उनकी जीत का श्रेय उनके प्रगतिशील एजेंडे को जाता है।

जयपाल ने वॉशिंगटन स्टेट के सातवें जिले से चुनाव लड़ा था। इसके अंतर्गत सीटल और इर्द-गिर्द के इलाके आते हैं। डेमोक्रेटिक सीनेटर बर्नी सेंडर्स ने उनका समर्थन किया था।

Trending news