सऊदी अरब के किंग शाह अब्दुल्ला का निधन, सलमान होंगे नए शासक
Advertisement

सऊदी अरब के किंग शाह अब्दुल्ला का निधन, सलमान होंगे नए शासक

सऊदी अरब के किंग अब्दुलाह बिन अब्दुलअजीज का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार तड़के उनके निधन की पुष्टि की गई।

सऊदी अरब के किंग शाह अब्दुल्ला का निधन, सलमान होंगे नए शासक

रियाद : सऊदी अरब के वयोवृद्ध शाह अब्दुल्ला का शुक्रवार को निधन हो गया और उनके स्थान पर उनके सौतेले भाई सलमान को विश्व के शीर्ष तेल निर्यातक और इस्लाम के आध्यात्मिक केंद्र यानी सऊदी अरब का नया शासक बनाया गया है।

रॉयल कोर्ट ने ‘गहरा दुख और शोक’ जताते हुए एक बयान में कहा कि अब्दुल्ला का निधन स्थानीय समयानुसार रात एक बजे हुआ। उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष थी।

उनके सौतेले भाई सलमान को सऊदी अरब का नया शासक बनाया गया है। 79 वर्षीय सलमान रक्षामंत्री रहे हैं। इसके अलावा वह राजधानी रियाद के पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं।

अब्दुल्ला के सौतेले भाईयों में से एक अन्य, मुकरेन को नया शहजादा बनाया गया है।

बयान में कहा गया कि अब्दुल्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर की नमाज के बाद किया जाएगा और नागरिकों को नए शाह एवं शाही महल के शहजादे के प्रति निष्ठा का संकल्प लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

रॉयल कोर्ट ने अब्दुल्ला के निधन की वजह को उजागर नहीं किया लेकिन उन्हें दिसंबर में निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह एक नली की मदद से सांस ले रहे थे।

वर्ष 2005 में गद्दी संभालने वाले अब्दुल्ला के शासनकाल के दौरान अरब देशों में सउदी अरब अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है। हाल ही में वह सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमले करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो गया था।

Trending news